फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछे का फंदा बनाकर झूल गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गमछे का फंदा बना झूल गई महिला
विज्ञापन

नगर थाने के पोखरनी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी में सोमवार दोपहर 56 वर्षीय कमलावती ने घर में छत के कुंडे से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
राम उजागिर ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बहू घर में स्नान कर रही थी। इसके बाद वह सास को खाना खिलाने के लिए ढूंढने लगी। इसी बीच कमलावती का बड़ा बेटा भी ढूंढते हुए छत पर गया तो मां को गमछे के फंदे से लटका देख घबरा गया। चीखते हुए भागकर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से अवसाद में थी कमलावती
कमलावती के पति राम उजागिर के अलावा घर में आठ बच्चे हैं। बडे़ बेटे कमलेश, बेटी संजू व ज्योति की शादी हो चुकी है। बृजेश, अवधेश, दुर्गेश, उमेश व प्रवेश अविवाहित हैं। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी को पेट दर्द की समस्या थी। उपचार चल रहा था, लेकिन मर्ज ठीक नहीं हो रही थी। दर्द की वजह से पत्नी हमेशा अवसाद में रहती थी। इसी अवसाद में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें