फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए महेंद्र सिंह टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया/भानपुर/बनकटी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर्रैया तहसील परिसर में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई। तहसील उपाध्यक्ष हरिशंकर ने बाबा टिकैत के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने बिजली दरों, गन्ना भुगतान, कर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए उनके ऐतिहासिक संघर्षों को रेखांकित किया। इस दौरान राम बहादुर वर्मा, हरिप्रसाद चौधरी, विजय बहादुर और जगदीश प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने मंगलवार को तहसील अध्यक्ष श्याम नारायन सिंह के नेतृत्व में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। नायब चौधरी, संतकुमार भारती, श्यामलाल, रामजीत, रामनयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को साधन सहकारी समिति सजनाखोर बनकटी में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दीनदयाल चौधरी, रामकेश चौधरी, बनवारी लाल राजभर, वकील चौधरी, साहब राम चौधरी, उषा देवी गौड़, राम दमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें