एपीएन पीजी कालेज में क्रिकेट मैच का सांसद हरीश द्विवेदी ने किया उदघाटन।
- एपीएन पीजी कॉलेज में सांसद हरीश द्विवेदी ने किया दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज में रविवार को दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। पहले दिन उद्घाटन मैच में महराजगंज की टीम ने महसो की टीम को 44 रनों से तगड़ी शिकस्त दिया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक एपीएन पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने टूर्नामेंट की रूपरेखा व उद्देश्य के बारे में जानकारी दिया। टॉस जीत कर मैदान में उतरी महराजगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल निर्धारित दस ओवर 113 रनों का लक्ष्य महसो की टीम के सामने रख दिया। जवाब में उतरी महसो की टीम महज 69 रन बनाकर आलआउट हो गई। महराजगंज के बल्लेबाज सनी, विवेक, आकाश व प्रशांत आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पाल, लाल सिंह, पंकज चौधरी, आलोक व युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।