फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत सीएम बने तो फिर मनी होली

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर मे मंहत आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटते कार्यकर्ता
विज्ञापन
लंबे इंतजार और अटकलों के बाद शाम जब महंत योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई तब भाजपा समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के भी कार्यकर्ता झूम उठे। अबीर गुलाल उड़ाते हुए मिठाई बांटी। शहर में  बाइक जुलूस की शक्ल में युवा कार्यकर्ता जयघोष करते रहे।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ के साथ ही केशव मौर्या तथा दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि देश का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री भी पूर्वांचल से ही चुना गया है। अब पिछड़ेपन का दंश झेल रहे पूर्वांचल का नया सवेरा होने जा रहा है। भाजपा नेता रमाकांत पांडेय ने कहा कि अब प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होने से क्षेत्र का पिछड़ापन भी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें