फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभः बढ़ा मेहनताना तो जोश में भर गए चालक-परिचालक

Sun, 12 Jan 2025 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम तट के महामेला ड्यूटी से पहले मिली सौगात
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की मांग पर परिवहन निगम ने संविदा चालकों का 17 तो संविदा परिचालकों का 13 पैसे प्रति किमी बढ़ाया पारिश्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज ने महाकुंभ मेले के पहले संविदा चालकों व परिचालकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर एक बड़ी सौगात दे दी है। इससे डिपो के 355 संविदा चालक-परिचालक उत्साहित हो गए हैं और प्रयागराज स्थित संगम तट तक ड्यूटी करने के लिए उनका जोश हिलोरे मारने लगा है।
परिवहन निगम ने शुक्रवार की देर शाम संविदा चालकों के लिए 17 पैसा प्रति किमी व संविदा परिचालकों का 13 पैसा प्रति किमी की दर से पारिश्रमिक में बढ़ोतरी कर दी है। जबकि पारिश्रमिक की वृद्धि समेत कई समस्याओं के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रहा था। यही नहीं पिछले पखवाडे परिषद ने क्रमिक गेट मीटिंग कर निगम को समस्याओं से अवगत भी कराया था और चेतावनी दी थी कि अगर कुछ नहीं किया गया तो आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे मजबूर होकर दो जनवरी को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने महाकुंभ मेले का हवाला देते हुए आंदोलन को टालने की लिखित सिफारिश भी परिषद के सामने किया था। साथ ही, आश्वासन दिया था कि महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण पर्व को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद उनकी महत्वपूर्ण मांगों को प्राथमिकता के आधार पूरा किया जाएगा। बावजूद इसके संविदा चालकों व परिचालकों का जोश ठंडा पड़ा था। इधर, इस सौगात ने डिपो के संविदा चालकों और परिचालकों में नया उत्साह भर दिया है।
..
अब दो रुपये से अधिक हो गया पारिश्रमिक

बस्ती डिपो में कुल 145 संविदा चालक व 210 संविदा परिचालक तैनात हैं। चालकों व परिचालकों को पहले एक रुपये 89 पैसे प्रति किली की दर से पारिश्रमिक मिलता था। अब चालकों का 17 पैसा बढ़ने से 2 रुपये 6 पैसे और परिचालकों को 2 रुपये 2 पैसे की दर से पारिश्रमिक मिलेगा। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि यह बढ़ोतरी इस नए साल पर एक जनवरी से किए जाने वाले पारिश्रमिक के भुगतान पर लागू की जाएगी।
विज्ञापन

..
कर्मचारी परिषद ने जताई खुशी

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह व मंत्री इंद्रजीत तिवारी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इसे परिषद के लगातार किए गए प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए नेताद्वय ने बताया कि निगम मुख्यालय ने बाकी समस्याओं के समाधान के लिए महाकुंभ मेले के आयोजन के बाद आश्वासन दिया है। बताया कि अब डिपो के सैकड़ों चालक-परिचालक नए उत्साह के साथ महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सेवा दे सकेंगे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें