महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मोहनाखोर गांव निवासी 25 वर्षीय शंकर की बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे दिल्ली में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शंकर दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। पिता भगेलू ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में रह रहे गांव के ही एक शख्स ने फोन कर सूचना दी कि शंकर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शंकर ने मौत से पहले घर पर वीडियो कॉलिंग कर परिवार वालों से बात की थी। शंकर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वाले दिल्ली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम दिल्ली में ही दाह संस्कार कर दिया। संवाद