फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर सराबोर हुए महादेव

विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार पर सराबोर हुए महादेव
विज्ञापन

बस्ती। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन को उमड़ पड़े। भद्रेश्वरनाथ समेत शहर और देहात के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों ने भोलेनाथ को आस्था के जल से सराबोर कर दिया। भद्रेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों को दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। पुलिस की ओर से कोई इंतजाम न होने की वजह से भक्त काफी परेशान हुए।
शिव भक्ति के लिए सबसे पवित्र मास कहे जाने वाले श्रावण महीने में वैसे भी शिवालयों पर गहमागहमी बढ़ जाती है। अंतिम सोमवार को अपेक्षा से अधिक जन समूह देखने को मिला। भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर रात एक बजे से ही शिव भक्त पहुंचने लगे थे। भोर होते-होते जल चढ़ाने वालों का तांता लग गया। लोगों ने फूल, बेल पत्र, अक्षत, भांग, धतूरा लेकर महादेव का जलाभिषेक किया। देवरिया, तिलकपुर, भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ के अलावा शहर के अमहट घाट, कमिश्नर आवास के निकट, कंपनी बाग नरहरिया, कटरा शिव मंदिर के अलावा अन्य सभी शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जल चढ़ाया। शाम तक इक्का-दुक्का श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुंचते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने रुद्राभिषेक भी कराया। भद्रेश्वरनाथ मंदिर के आसपास स्थित धर्मशाला में दिन भर भंडारा चलता रहा। दूर दराज से आए श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरहा, गायघाट, कलवारी, दुबौलिया, छावनी, विक्रमजोत, हर्रैया, कप्तानगंज, महराजगंज, गोटवा, पैकोलिया, गौर, दुबौला, टिनिच, परशुरामपुर, सोनहा, भानपुर, सल्टौआ, मानिकचंद, वाल्टरगंज, रुधौली, मुंडेरवा, नगर बाजार, बहादुरपुर, बनकटी, महादेवा, लालगंज प्रतिनिधियों के मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें