फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा ने रैली निकाल महिलाओं को जागरूक किया

Tue, 05 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गायघाट बाजार में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह व शैल त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत बाबा चेतनदास नगर वार्ड स्थित शिव मंदिर से हुई। यह रैली अब्दुल कलाम नगर, रानी लक्ष्मीबाई नगर, सूर्य नगर होते हुए फिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर रैली का समापन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, प्रेमनारायण आजाद, कमलदेव त्रिपाठी, सुगंधा गोस्वामी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें