फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीक अपनाने के लिए किया जागरूक

Thu, 05 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक के चिलवानिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीक अपनाने के लिए जागरूक किया गया। उत्पादन क्षमता में वृद्धि के तौर तरीके सुझाए गए। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में हर व्यक्ति से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

महेश शुक्ला ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खाद, बीज, पानी की उपलब्धता के साथ आधुनिक तकनीक का भी विस्तार किया जा रहा है। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों से खेती संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी ली। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डॉ बीबी सिंह तथा डॉ पीके मिश्रा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के तरीके एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, सहायक विकास अधिकारी दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें