फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 3.55 करोड़ की लागत से बना है 50 मीटर लंबा अंडरपास

Tue, 27 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरा अंडरपास का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया लोकार्पण, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहरा रेलवे ट्रैक पर समपार संख्या 187 पर बने अंडरपास का सोमवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। 50 मीटर लंबा यह अंडरपास करीब 3.55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
केंद्र सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति सितंबर 2020 में दी थी। अंडरपास के निर्माण होने से अहरा, बढ़या, रामपुर, गूदी, अरइल दीगर पट्टी, चोलखरी, हल्लौर नगरा, ससना खंता, एकमा, पड़री, दीक्षापार सहित संतकबीरनगर, कुसमैनी, लहुरादेवा, जिगना आदि जाने वाले राहगीरों को सुविधा होगी। उन्हें समपार फाटक पर अब नहीं रुकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने तमाम काम कराए हैं। उपलब्धियों और विकास कार्यों की संख्या इतनी है कि उन्हें गिनाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले जूनियर हाईस्कूल अहरा के छह विद्यार्थियों को प्रमा पत्र देकर सांसद ने सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, धीरू पाल, प्रदीप पांडेय, विजय रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें