टिनिच क्षेत्र के ग्राम पचायत धुरहूपुर मे टूटा बिजली का खम्बा।
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है। करीब छह माह पूर्व 11 हजार वोल्ट की सप्लाई वाला पोल टूट कर लटक गया। जानकारी दिए जाने के बाद भी विभाग ने उसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
बघौड़ी विद्युत उपकेंद्र से ग्राम पंचायत धुरहूपुर को बिजली सप्लाई की जाती है। ग्रामसभा के ही पचलौरिया जाने वाले रास्ते पर लगा 11 हजार वोल्ट के सप्लाई वाला खंभा आंधी के कारण करीब छह माह पहले टूट कर लटक गया है। इस रास्ते से दर्जनों गांव के लोगों के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ने भी जाते हैं गांव के पल्टन, अनूप सिंह, मोहम्मद हुसैन, राकेश, राजेन्द्र ने बताया कि विभागीय अफसरों से कई बार कहा गया पर कोई सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य परसुराम यादव समेत गांव के लोगों ने पत्र भेजकर विभाग से जल्द पोल बदलवाने की मांग की है। इस बाबत जूनियर इंजीनियर प्रसून श्रीवास्तव का कहना है कि अभी स्टॉक में खंभे नहीं हैं। यह मामला संज्ञान में है। इसके लिए डिमांड की गई है। जैसे ही खंभे आ जाएंगे। प्राथमिकता के तौर पर उक्त खंभे को बदल दिया जाएगा।