फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पांच से धरने की चेतावनी

Wed, 31 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का धरना जारी।
विज्ञापन
मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन का अनिश्चित कालीन धरना छठवें दिन बुधवार को भी डीएफओ कार्यालय के समक्ष जारी रहा। निर्णय लिया गया कि विभागीय  अधिकारियों की हठवादिता को देखते हुए एसोसिएशन पदाधिकारियों का प्रतिनिधि  मंडल डीएम से वार्ता करेगा। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलित वन कर्मी पांच सितंबर से लखनऊ वन मुख्यालय पर धरना देंगे। बुधवार को भी डीएफओ कार्यालय और वन संरक्षक बस्ती मंडल कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलित कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रणवीर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार छह दिन  से जारी धरने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे  विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, मंत्री शिवशंकर कुमार और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रामस्वारथ चौधरी, सिंचाई  विभाग के अशोक कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, फारेस्ट मिनीस्ट्रीयल फेडरेशन के अखिलेश श्रीवास्तव, गौरी शंकर आदि ने भी धरने को संबोधित  किया। इस मौके पर राम संवारे, अशोक कुमार वर्मा, प्रेम मुरारी मिश्र,  राम आसरे, राम लोचन, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार पांडेय,  राधेश्याम मिश्र, संतोष कुमार सिंह, इन्द्रप्रताप सिंह, मनीष कुमार,  बवंडली, इंद्रमणि, उदयराज, शिवाकांत शुक्ल, दूधनाथ, रेवती रमण, शंभू  मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, धौताल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें