पिछले छह दिन से हक की लड़ाई लड़ रहे होमगार्ड अब लखनऊ में डेरा डालेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने आठ अगस्त को लखनऊ कूच का एलान किया है। डीएम कार्यालय परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार दोपहर बाद खत्म करने की घोषणा की गई।
पहली अगस्त अधिकारों के लिए संघर्षरत उप्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के लोगों की सुनवाई नही होने से नाराजगी बढ़ी हैं। धरना खत्म करने के पहले
एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन दिया और मांगों के संबंध में जानकारी दी। सभी जवानों से आठ अगस्त को अपने-अपने साधनों से लखनऊ पहुंचने की अपील की। धरने के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल, उदयनरायन तिवारी, दूधनाथ यादव, प्रमोद सिंह आदि ने कहा कि होमगार्ड किसी भी स्थिति में संयम बनाए रखें और अनुशासन टूटने न पाए। कहा कि यदि छह दिनों तक चले धरने के दौरान उनकी मांगों पर विचार किया गया होता या सरकार ने वार्ता की पहल की होती तो लखनऊ कूंच की जरूरत न पड़ती।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के छठे दिन रविंद्र सिंह, रामसुभग, राम मिलन, चन्द्रमौलि चतुर्वेदी, राजमणि यादव, राजेश कुमार मिश्र, दूधनाथ यादव, अजय कुमार पांडेय, रूपेश कुमार, नंद कुमार, विनोद कुमार, कृष्णकमल, प्रवेश कुमार, सन्तराम मौर्य, चन्दवास यादव, अमन श्रीवास्तव, शशिभान सिंह, श्याम नरायन यादव, कान्ति पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, रमेश यादव, राम अभिलाष उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी, कृष्णावती, गायत्री, उमा भारती मीरा देवी, मीरा चौधरी, मीरा गुप्ता, अमन, मंजू आदि के साथ ही बड़ी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे।