फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाबा साहब की जयंती पर सम्मानित किए गए निष्ठावान कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संविधान निर्माता, देश के पहले विधि मंत्री बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में निष्ठावान कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने संघ परिवार और भाजपा को दलितोें का विरोधी बताया। कहा कि महात्मागांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डा. मनमोहन सिंह की सरकारों में समाज के दलित, उपेक्षित, अल्पसंख्यक वर्ग, गरीबों को विकास के सर्वाधिक अवसर दिए गए। कहा कि भाजपा संविधान को ही बदल देना चाहती है किंतु कांग्रेस हर स्तर पर संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह, कौशल त्रिपाठी, अनिल भारती, साधूशरन आर्य, गिरजेश पाल, अमित प्रताप सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल आदि ने बाबा साहब के योगदान और कांग्रेस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब और कांग्रेस एक दूसरे से भिन्न नहीं है। कार्यक्रम में अतिउल्लाह सिद्दीकी, वाहिद अली सिद्दीकी, नफीस अहमद, अनिल भारती, शकुंतला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें