फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाह ऐसा भी: दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, एक साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध

Mon, 19 Sep 2022 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी रामराज के घर में एक युवक घुस आया। इसकी भनक लगने पर रामराज ने डायल 112 पर इसकी सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और युवक को पकड़कर थाने पर ले गई। सुबह दोनों के परिवार के लोग भी थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
नगर बाजार के दुर्गा मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी प्रेमिका ने रचाई शादी। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी युवती व कलवारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी युवक ने परिवार वालों के सामने दुर्गा मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती के घर में पकड़े जाने के बाद युवक को पुलिस थाने ले गई थी। जहां दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह हुआ।
विज्ञापन


शनिवार रात नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी रामराज के घर में एक युवक घुस आया। इसकी भनक लगने पर रामराज ने डायल 112 पर इसकी सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और युवक को पकड़कर थाने पर ले गई। सुबह दोनों के परिवार के लोग भी थाने पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए सुशील कुमार ने बताया कि वह रामराज के घर के बगल में रहने वाली मौसी के यहां आता-जाता था। जहां रामराज के बेटी विनीता से नजदीकियां बढ़ गईं।

विनीता को भी थाने पर बुलवाया गया तो दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों के समझाने पर भी जब दोनों नहीं माने तो दोनों के परिवार वालों को झुकना पड़ा। लड़की के पिता रामराज व लड़के के पिता सुखई ने गांव के लोगों के सामने राय मशविरा कर नगर बाजार के दुर्गा मंदिर पर ले जाकर शादी करा दी। दोनों पक्षों ने यह तय किया कि पितृ पक्ष के बाद लड़की की विदाई की जाएगी। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें