फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भटके बच्चों को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने कुसौरा बाजार में भटककर पहुंचे दो बच्चों को सुरक्षित किया। स्थानीय लोग दोनों बच्चों को थाने ले आए। इसके बाद सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बच्चों के फोटो डालकर पुलिस तत्परता से उनके परिजनों का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन

कुछ घंटों के बाद परिजनों का पता चल गया। पुलिस के अनुसार भटके हुए बच्चों में मोहम्मद अली व अरसिया उम्र 3 वर्ष शामिल रहे। इनके पिता जीशान पुत्र असलम रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहते हैं। यह बच्चे गोविंदापुर गांव में अपने घर पर अपनी मां, दादा असलम खान व दादी आबिदा खातून के साथ रहते हैं। थाने पर दादा और दादी ने बच्चों की पहचान की। दोनों बच्चों की तस्दीक के बाद सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें