फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रद्धा के साथ पूजे गए सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
चीनी मिल रुधौली में विश्वकर्मा पूजा पर पूजा-अर्चना करते लोग स्रोत चीनी मिल
विज्ञापन
बस्ती। सृष्टि और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बृहस्पतिवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। अमहट घाट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर और लोक निर्माण विभाग के भंडार गृह परिसर में विशेष अनुष्ठान हुए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चीनी मिल, रोडवेज, रेलवे, बिजली निगम समेत विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में भी विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

अमहट घाट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और कार्यों में उन्नति की कामना की। विभिन्न कार्यालयों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में मशीनों, उपकरणों और वाहनों की साफ-सफाई के बाद पूजन किया गया। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, चीनी मिल परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। प्रधान प्रबंधक विनय मिश्र, चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव, आरएस पांडेय, वीएन तिवारी, देवेश शुक्ल, अभिनंदन राय, राकेश मिश्र, अजय, सचिन चौधरी, रवि मल्ल और धीरेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोगों ने हवन किया। इस दौरान 10 कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रुधौली संवाद के अनुसार, चीनी मिल में सुंदरकांड के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इंजीनियरिंग हेड श्रवण कुमार चौहान, प्रोडक्शन हेड मनोज त्रिपाठी और महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। डॉ. जेपी त्रिपाठी ने किसानों से निष्ठा के साथ काम करने और अगेती प्रजाति के गन्ने को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि मिल का उत्पादन बढ़े और किसानों को लाभ मिले। सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय मौजूद रहे।

दमकल वाहनों और उपकरणों की भी पूजा
महराजगंज संवाद के अनुसार, संसारीपुर स्थित फायर स्टेशन परिसर में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर हवन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। दमकल वाहनों, अग्निशमन यंत्रों, मशीनों और अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनसुरक्षा, लोक कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
-
बाजारों और चौराहों पर भी हुई पूजा
कलवारी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के चकदहा, खेमऊपुर, कलवारी, कुसौरा, अगौना, गौसपुर, चमनगंज और पांऊ समेत विभिन्न बाजारों और चौराहों पर दुकानदारों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजा की। चकदहा चौराहे पर दिनेश चौधरी ने पंडित राम बहाल शास्त्री से कथा और पूजन कराया। इस दौरान पूर्व विधायक रवि सोनकर भी मौजूद रहे। इंजीनियरों, फैक्टरी कर्मचारियों, कामगारों और मिस्त्रियों ने भी अपने कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें