बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से सक्सेरिया इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सातवें श्रीरामलीला महोत्सव के छठे दिन सीता हरण, जटायु बलिदान, शबरी भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं का मंचन किया गया। सीता वियोग में प्रभु श्रीराम की व्याकुलता और शबरी की अनन्य भक्ति के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
सीता हरण के बाद प्रभु श्रीराम का वन-वन भटककर वृक्षों और पक्षियों से माता सीता का पता पूछना तथा जटायु का उनकी रक्षा के लिए रावण से युद्ध करते हुए प्राण त्यागने का दृश्य मार्मिक रहा। कथा व्यास कृष्ण मोहन पांडेय ने तुलसीदास की चौपाई ‘जिन्ह हरि भगति हृदय नहीं आनी, जीवत सब समान तेइ प्रानी’ के माध्यम से भक्ति का महत्व बताया। शबरी आश्रम में प्रभु श्रीराम के आगमन के दृश्य का मंचन लोगों भा विभोर कर दिया। संवाद