फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलवारी चौराहे पर लंबा जाम, आधे घंटे करना पड़ता है इंतजार

Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन पर डायवर्जन की वजह से राहगीरों को होती है परेशानी
विज्ञापन

कलवारी। फोरलेन पर डायवर्जन की वजह से दूसरे मार्गों पर भी भारी जाम लग रहा है। सबसे अधिक खराब स्थिति कलवारी चौराहे की है। अयोध्या होकर लखनऊ व दिल्ली जाने वाले वाहनों को फुटहिया से आंबेडकर नगर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जा रहा है। कलवारी चौराहे पर जगह कम होने से टांडा की तरफ जाने वाले वाहन से बार-बार लंबा जाम लग रहा है। 10 मीटर सड़क पार करने के लिए आधे-आधे घंटे की प्रतीक्षा करनी पड़ता है।
विज्ञापन

वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण क्षेत्र के कलवारी और कुसौरा के लोगों को लगातार जाम की समस्या झेलना पड़ रहा है। संकटा सिंह, हृदय राम कन्नौजिया, रमेश चौधरी, सुरेश सिंह, अमर बहादुर, गंगाराम, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि सामान्य दिनों में चौराहे तक पहुंचने में पांच से दस मिनट लगता था, लेकिन अब एक से दो घंटे लग जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है, जब सड़क पार करना पड़े। 10 मीटर सड़क पार करने में आधे-आधे घंटे की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें