फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में पीड़ित बने खुद के वकील

विज्ञापन
चौपाल में मौजूद गांववाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानिकचंद/भानपुर।
विज्ञापन

राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए शनिवार को तहसीलदार जसीम अहमद ने ग्राम पंचायत पुरैना में लोक अदालत लगाकर सुनवाई की।
गांव में लगी कोर्ट में सबसे खास बात यह रही कि पीड़ितों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने मामले की पैरवी स्वयं की और संतुष्ट दिखे। गांव की कोर्ट में कुल 86 मामले निस्तारित किए गए। इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से किए गए कब्जे की बाबत धारा 67 के तहत 115 सी की कार्रवाई से जुडे़ राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। मौका-मुआयने के आधार पर जुर्माना लगाकर बेदखली का आदेश जारी किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, हलका लेखपाल विनोद कुमार और ग्राम प्रधान गुड्डू पाण्डेय के साथ सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें