फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: शहर पूरी तरह लाक, ग्रामीण इलाकों में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना अलर्ट: शहर पूरी तरह लॉक, ग्रामीण इलाकों में राहत
विज्ञापन

- आज से बंद रहेंगे शहर के सभी किराना स्टोर, होम डिलीवरी की व्यवस्था
- कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए डीएम ने बढ़ाई सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक के बाद एक शहरी क्षेत्र में 23 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि रविवार को आई रिपोर्ट में एक भी पाजिटिव केस नहीं मिला, मगर रेड जोन होने के नाते जिले में लखनऊ से नोडल अधिकारियों की टीम यहां आ पहुंची है। रविवार को भी पूरे दिन टीम शहर के हॉट स्पॉट इलाकों का निरीक्षण करती रही। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर लॉकडाउन में भी आमदरफ्त देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने सोमवार से शहरी क्षेत्र की सभी दुकानों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ग्राहकों को किराना सामान होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत दी गई है। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किराना की दुकानें खुली रहेंगी। लोग सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरी सामान ले सकेंगे।
कोरोना को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। सड़क से लेकर घर तक सब कुछ लॉकडाउन है। इधर 20 अप्रैल से इसके थोड़ी ढील शहरी क्षेत्रों में दी गई थी। यहां सुबह दस से दोपहर दो बजे तक किराना स्टोर खोले जाने के निर्देश प्रशासन ने दिए थे। लोग जरूरी कार्य से भी इस दौरान कहीं भी आ जा सकते थे। मगर अब पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है। व्यवस्था पर अब डीएम सीधे निगरानी रख रहे हैं। रविवार को प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा, एडी हेल्थ लखनऊ डॉ. जावेद हयात व आईजी लखनऊ विजय भूषण ने जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज रामपुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन शहर में कराया जाएगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक किराना दुकानदार ऑर्डर लेकर ग्राहकों के घर सामान की डिलीवरी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें