फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झमाझम बारिश से मुहल्लों और गलियों में भरा पानी

Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनचर्या बहाल हुई तो पानी में घुसकर हुआ आना-जाना
विज्ञापन

पानी निकासी न होने उफनाए नाले व नालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार दोपहर एक बजे तक होती रही। दर्जनभर मुहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। सुबह लोगों की जब नींद खुली तो झमाझम बारिश के बीच गलियों और सड़कों पर जलभराव का दृश्य दिखा। दिनचर्या बहाल हुई तो पानी में घुसकर लोगों का आना-जाना हुआ। सुबह के वक्त स्कूली बच्चों की खूब सांसत हुई।
जिनके दरवाजे तक वाहन पहुंचने की सुविधा नहीं थी, वह बच्चों को मोटर साइकिल पर बैठाकर स्कूल वाहन के स्टॉपेज तक पहुंचाते दिखे। बारिश ने शहर के जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। नाली और नाले उफनाए हुए हैं। कई जगहों पर सड़क और किनारे बनी नालियां पानी में डूबी हुई नजर आईं। लोग गंदे पानी में घुसकर आते-जाते देखे गए।
विज्ञापन

काॅलोनियों में सुबह होने वाला सैर-सपाटा भी जलभराव और बारिश की वजह से बंद रहा। टहलने के शौकीन घरों में ही रह गए। शहर के दर्जन भर मुहल्लों में कुछ घंटों के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। एक ओर बारिश से राहत महसूस की गई तो दूसरी ओर सड़कों, गलियों में पानी पसरा होने से दुश्वारियां भी खूब झेलनी पड़ीं।

...

बारिश से मुरलीजोत की स्थिति बिगड़ी
बारिश के चलते मुरली जोत वार्ड की स्थिति काफी बिगड़ गई। जिला उद्योग केंद्र के पीछे इस वार्ड की सड़क पर पानी भर गया है। नालियां भी पानी में डूबी हुई हैं। मुहल्ले के लोग कीचड़ और पानी में घुसकर आते-जाते हुए दिखाई दिए। इस वार्ड में सबसे खराब स्थिति दक्षिण दरवाजे से महदेव ताल होते हुए जिला अस्पताल और टीबी अस्पताल जाने वाले वाली सड़क पर है। यहां कई जगहों पर जलभराव था। कीचड़ के साथ घुटने तक सड़क पर पानी भर गया है। पानी में घुसकर कोई पैदल चल रहा है, तो कुछ लोग बाइक से निकल रहे थे। इस मझधार को संभलकर पार करने वाले लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।

...

मुख्य सड़कों पर भी भर गया पानी

शहर के मालवीय और ब्लॉक रोड मार्ग की स्थिति बारिश की वजह से और बिगड़ गई है। मालवीय मार्ग पर मुख्य अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने सड़क पर बड़े- ड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन हिचकोले खाकर तेज बौछार कर रहे हैं, जिसकी छीटें अगल-बगल चलने वालों पर पड़ रही हैं। पिकौरा बख्श मुहल्ले में जाने वाले मोड़ के पास सड़क के किनारे पानी भरा हुआ है।
...
गांव गोड़ियां मुहल्ले में राह चलने लायक नहीं

बारिश के बाद गांव गोड़िया मुहल्ले की भी सूरत बिगड़ी हुई है, यहां मुख्य चौराहे से चननी जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान तक पानी भर रहा। सड़क के किनारे स्थित दुकानों तक पहुंचने की स्थिति नहीं रही। जरूरतमंद लोग पानी में घुसकर दुकानों तक पहुंच रहे हैं। यहां स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों के अलावा आम नागरिकों के वाहन पानी में चलते हुए देखने को मिले। कमोबेश यही स्थिति आवास विकास उत्तरी छोर, बैरिहवां, ब्लाॅक रोड, रौतापार, पिकौरा दत्तूराय आदि मुहल्लों में देखने को मिली। जलभराव के चलते नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


...

जिलेभर में चौतरफा हुई बारिश
सोमवार रात से ही जिलेभर में चौतरफा बारिश शुरू हुई है। रात करीब दो बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जनपद में कुल करीब 35 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गांव-शहर हर ओर मौसम की नरमी का लोगों ने आनंद उठाया। गर्मी से काफी राहत मिलने के साथ फसलों को भी संजीवनी मिली है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी बारिश की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें