फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 गाड़ियों वाली सीएम की फ्लीट का किया गया पूर्वाभ्यास

Wed, 04 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस कर्मियों के साथ एसपी ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री के फ्लीट का मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जिस रूट पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना है वहां यदि कोई बाधा या असुविधा आने की संभावना हो तो उसे दूर किया जा सके। इस क्रम में पहले से पहुंचे एनएसजी के कमांडो और अधिकारियों ने मेडिकल काॅलेज, सर्किट हाउस और स्टेशन रोड के होटल तक फ्लीट के साथ पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगाए पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम कमलेश चन्द्र बाजपेयी व एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की।

सीएम योगी के साथ हर समय एनएसजी (नेशनल सिक्टयोरिटी गार्ड) के 75 कमांडो रहते हैं। जो आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। यह ब्लैक वर्दी में रहते हैं। ब्लैक वर्दी पर बैज लगा होता है। इनके पास हाईटेक हथियार के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट भी रहती है। यह कमांडो सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवान होते हैं, जो हर स्थिति से निपटने के लिए खास तरह से प्रशिक्षित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसजी के कमांडो के अलावा यूपी आर्म्ड पुलिस के जवान भी सुरक्षा में शामिल होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे मजबूत सुरक्षा उन्हें ही दी गई है। सीएम के पास जेड प्लस सुरक्षा है। सीएम योगी जिस गाड़ी से चलते हैं, वह बम प्रूफ है। योगी जहां भी जाते हैं, 15 गाड़ियों की फ्लीट में उनकी गाड़ी रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें