फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेची हुई जमीन पर ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के बाद अवैध मिट्टी खनन और फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की है। पीड़िता पूनम पत्नी दिनेश कुमार निवासी भिउरा, थाना दुबौलिया ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रणजीत निवासी कोयलपुरा, थाना कप्तानगंज ने अपनी गाटा संख्या जमीन का 8 दिसंबर 2021 को चेक द्वारा भुगतान लेकर उनके और उनके पति के नाम रजिस्ट्री कर कब्जा भी दे दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी रणजीत ने जमीन से कई ट्रॉली मिट्टी निकालकर बेच दी। आरोप है कि रणजीत ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर उसी जमीन की पुरानी खतौनी पर जालसाजी करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मालवीय रोड शाखा से 4.70 लाख का लोन भी ले लिया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बस्ती तनय आकाश ने मामले को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष कप्तानगंज को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें