फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिव इन पार्टनर महिला ने की प्रेमी को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआं गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमिका ने कमरे में सोए हुए प्रेमी को जिंदा जलाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गई। प्रेमी ने कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह जान बचाई लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आस-पास के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रेमी के मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। प्रेमी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरहुआ गांव का रहने वाला रामचंद्र गुप्ता (26) एक महिला के साथ अपने घर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला के दो बच्चे हैं और पति से उसका तलाक हो गया था। बच्चे ननिहाल में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में रामचंद्र की मां सरस्वती देवी ने बताया है कि शुक्रवार की रात भोजन के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे कमरे से धुआं निकलने लगा और अंदर से रामचंद्र के चिल्लाने की आवाज आने लगी। इसके बाद कमरे से आग की लपटें भी निकलने लगी। कमरा बाहर से बंद था। कमरे में बने रोशन दान के रास्ते रामचंद्र किसी तरह बाहर निकला लेकिन तब तक वह पूरी तरह से झुलस चुका था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
इसके बाद परिवार के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ जुटी तो रामचंद्र की लिव इन पार्टनर महिला गायब थी। रामचंद्र की मां ने बताया कि उसके बेटे के साथ महिला ढाई माह से रह रही थी। आरोप है कि उसी ने रामचंद्र को कमरे में बंद कर आग लगा दी और कमरा बाहर से बंद कर भाग गई। प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती की तहरीर पर रामचंद्र की लिव इन पार्टनर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस वारदात के पीछे वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें