बस्ती के इंसपेक्टर का गोरखपुर हुआ तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन ने जिले स्तर पर स्थाई अभिसूचना इकाई एलआईयू के लिए पहली बार उपाधीक्षक की तैनाती की है। पहले डिप्टी एसपी के पद पर जनपद वाराणसी के निवासी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को तैनाती मिली है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले एलआईयू इंस्पेक्टर ही टीम का प्रतिनिधित्व करते थे। मगर अब डिप्टी एसपी ही स्थानीय अभिसूचना इकाई के मुखिया होंगे। निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ उन्हें रिपोर्ट करेंगे। शासन स्तर से एलआईयू इंस्पेक्टर का भी तबादला किया गया है। यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह का गोरखपुर तबादला किया गया है। उनकी जगह महराजगंज जिले में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को बस्ती पोस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि दीपावली व आगामी छट्ठ त्योहार के बाद दोनों निरीक्षक अपने-अपने जिले सेरिलीव कर दिया जाएगा।