फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉ. वीके वर्मा को ‘साहित्य तपस्वी’ सम्मान

Wed, 24 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय प्रतिभा समिति बांदा की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वीके वर्मा के योगदान को देखते हुए उन्हें ‘साहित्य तपस्वी’ से सम्मानित किया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में साहित्यकारों ने उनका अभिनंदन किया। डॉ. वर्मा अब तक 8 पुस्तकें लिख चुके हैं। हाल ही में उनकी कोरोना पर केंद्रित काव्य संग्रह ‘कोविड-19’ चर्चा में है। प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डाॅ. वीके वर्मा अपने साहित्यिक सरोकार और जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। वे शब्दों की साधना के साथ ही मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्रनाथ ‘मतवाला’ ने कहा कि डॉ. वर्मा एक साथ कई विधाओं में खरे उतरते हैं। श्याम प्रकाश शर्मा, पं. चंद्रबली मिश्र, डाॅ. राजेंद्र सिंह ‘राही’ डाॅ. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’ असद वस्तवी, बीके मिश्र, पंकज सोनी, राघवेंद्र शुक्ल मृदुल, दीपक सिंह प्रेमी, दीनानाथ यादव, विनय मौर्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें