मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसा बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण।
बस्ती। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई से शुरू हैं, जो 24 जून तक दो पालियों में नौ केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही हैं, जिसकी मॉनिटरिंग राज्य मुख्यालय के कंट्रोल रूम से की जा रही है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद पहुंचे। वह द्वितीय पाली में मदरसा दारूल उलूम अलीमिया निस्वां जमदाशाही, आलम हायर सेकेंड्री स्कूल परसालाल शाही का भी निरीक्षण किया। केंद्रों पर व्यवस्थाएं को ठीक रखने को कहा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में लगभग 1 लाख 70 हजार परीक्षार्थी 539 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। बस्ती में नौ केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे लगभग सात हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहली बार नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए मदरसा बोर्ड ने कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी से परीक्ष की निगरानी की जा रही है। सचल दल केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस मौके पर उपनिदेशक विजय प्रताप यादव, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालजी यादव, अनिल कुमार, परवेज आलम, मौलाना उम्मीद अली मौजूद रहे।