फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदान व विसर्जन के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के मतदान और मूर्ति विसर्जन के दौरान शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने इसके लिए अलग-अलग तिथियों पर बंदी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, 20 अक्तूबर को दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित देसी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानों और बार को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
वहीं, 25 अक्तूबर को पूर्णिमा के दिन मूर्ति विसर्जन के समय शहरी क्षेत्र, नगर पालिका, नगर पंचायत रुधौली सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित इन सभी दुकानों और बार में बंदी रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले की सभी थोक एवं फुटकर देसी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानों और बार को पूरे दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें