दुबौलिया। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाई जा रही शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की।
एसओ जितेंद्र सिंह के अनुसार, रमवापुर राजा तिराहे पर बृहस्पतिवार रात तलाशी के दौरान बरदिया लोहार निवासी विरेंद्र चौहान के पास से 91 बोतल शराब और 19 बोतल बीयर बरामद की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।