फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली निगम के लाइनमैन को पीटा, केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाने के भरौली बाबू गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली चोरी का केस दर्ज होने की खुन्नस मेंं वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गाउखोर सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन को बांस से मारने-पीटने का मामला सामने आया है। लाइनमैन के तहरीर पर पुलिस ने भरौली बाबू निवासी दुर्गेश सिंह पर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, तहरीर में लाइनमैन हरीश कुमार निवासी घोडारेहार उर्फ गायघाट (रजमा) थाना वाल्टरगंज ने लिखा है कि वह गाउखोर विद्युत सब स्टेशन पर वाल्टरगंज फीडर पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। करीब 13 दिन पहले अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता ने दुर्गेश सिंह निवासी भरौली बाबू के ऑटो पार्ट्स की दुकान पर बिजली चोरी का केस पंजीकृत कराया था। केस दर्ज होने के बाद कई बार दुर्गेश ने उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम करीब तीन बजे नरसिंह चौधरी निवासी भरौली बाबू की धुलाई सेंटर पर अपशब्द कहते हुए बांस के टुकड़े से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ रामदेव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें