फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी बिजली, दिन भर आपूर्ति ठप

Fri, 20 Jun 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। ब्लॉक रोड के किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर पर सुबह लगभग पांच बजे बिजली गिर गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने अवर अभियंता को दी।उसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम 7.50 बजे ट्रांसफाॅर्मर को ठीक किया जा सका, उसके बाद क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। सुबह 5 बजे कई बार बिजली चमकी और गरज के साथ बारिश होती रही। इसी दौरान ब्लाॅक ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरी। ट्रांसफाॅर्मर में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली और सप्लाई बंद हो गई। इस दौरान लगभग चार दर्जन से अधिक घरों में दिन भर बिजली नहीं आई। देर शाम लगभग 7:50 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि अवर अभियंता और उनकी टीम को मौके पर भेज कर बिजली की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें