बनकटी। लालगंज क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के सटे सिवान में धान की रोपाई करते समय खेत में बिजली गिर गई। पति-पत्नी, एक बेटा और पड़ोस की एक बच्ची बिजली की चपेट में आ गई। चारों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर निवासी सत्यदेव पत्नी शारदा व बेटा सौरभ तथा पड़ोसी की शिवांगी के साथ गांव के बगल अपने खेत में रविवार को धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर में बारिश के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे सत्यदेव के घुटने के नीचे व उनकी पत्नी शारदा के हाथ व पेट में, बेटे सौरभ के हाथ व शिवांगी की दोनों हाथों व पैर में झटका लगा। कुछ देर के लिए उनका चोटिल अंग शून्य हो गया और वे खेत में गिर पड़े। आनन-फानन बनकटी पीएचसी ले जाया गया, जहां से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद