फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा नदी पार करते समय पैर फिसला, बह गया शख्स

Mon, 08 Jul 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। पीपर घाट मनोरमा बांध के पास शनिवार की देर शाम नदी पार करते वक्त एक शख्स फिसल कर नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस तलाश में जुट गई। उसकी पहचान था सेहरिया निवासी अभिमन्यु निषाद उर्फ मुन्नू (54) के रूप में हुई। मुन्नू ठेले पर सब्जी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुन्नू सब्जी लेने मनोरमा नदी पर बना पीपर घाट बांध पार कर गोंडा के नबाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गया था। लौटते समय भारी बारिश में बांध टूट गया। नदी पार करने की कोशिश के दौरान पानी के तेज बहाव में पैर फिसल गया और वह डूब गहा। बगल में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने देखा और परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि गोताखोर व फायर सर्विस के जवान लगातार जाल आदि से मुन्नू की तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें