बभनान। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय महेश गुप्ता मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गए। आसपास लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। उनके घर पर सगे संबंधियों का जमावड़ा लगा है। पुलिस भी खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, महेश गुप्ता बिजली का कारोबार करते हैं। मंगलवार को दोपहर बार अपने घर के निकट भेली मंडी गए थे। संवाद