फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हल्की बारिश से सड़कों पर जलभराव, बिजली गुल होने से सांसत

विज्ञापन
एसपी ऑफिस के सामने बारिश से जलभराव संवाद
विज्ञापन
बस्ती। करीब एक घंटे के बारिश से शनिवार दोपहर जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन सड़क समेत शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को सांसत हुई। स्थिति सामान्य होने में तीन घंटे से अधिक समय लग गए। वहीं, बभनान क्षेत्र में आंधी और बारिश से 450 गांवों की बिजली गुल होने से संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश की वजह से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी गांधीनगर फीडर, आवास विकास फीडर की बिजली करीब ढाई से तीन घंटे तक बाधित रही। उमस वाली गर्मी में बिजली न होने से लोग परेशान हो गए। बाद में फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल किए। शनिवार को सुबह से ही मौसम में उमस बनी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे उमस बढ़ती गई। हालांकि दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए, दोपहर एक बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश होने से जनमानस ने उमस से राहत महसूस की।
बारिश से शहर के स्टेशन रोड, एसपी ऑफिस के सामने, मालवीय रोड, कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन, न्याय मार्ग, आवास विकास समेत अनेक स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। करीब तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई। बारिश की वजह से करीब ढाई से तीन घंटे तक शहर की बिजली गुल रही। जेई अहमट बीके सिंह का कहना है कि पावर हाउस में तकनीकी फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। बाद में बहाल कर दी गई। वहीं, गनेशपुर फीडर के चैनपुर गांव में ट्रांसफार्मर से कई घरों की बिजली गुल हो गई, इससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

-
साढ़े चार सौ गांवों की बिजली गुल
बभनान। आंधी पानी के चलते नगर पंचायत बभनान सहित लगभग साढ़े चार सौ गांवों की बिजली पांच घंटे तक गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। शनिवार 12.15 बजे आई तेज आंधी व बारिश बभनान-हर्रैया के बीच 33 केवी की लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र बभनान से जुड़े टाउन फीडर, गौर फीडर, पैकोलिया, बेदीपुर सहित समेत अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर थोड़ी बारिश होने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो जबरदस्त उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। शाम करीब 4:45 बजे डाल को तार से हटाकर किसी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल की गई तब जाकर राहत मिली। जेई राज केसर सिंह ने बताया कि तेज आंधी के चलने से 33 केवी का तार टूट गया था। इससे सप्लाई ठप हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें