नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दयालपुर में खड़ंजा कार्य के लिए प्रधान हरिशचंद्र एवं पूर्व प्रधान जय प्रकाश पांडेय के बीच विवाद हो गया था। इसकी शिकायत पूर्व प्रधान ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों से की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान की ओर से नक्शे में जिस स्थान पर सड़क है, उस स्थान पर खड़ंजा निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने राजस्व टीम गठित कर नक्शे में दर्ज सड़क की पैमाइश कराने की मांग की थी।
ग्राम प्रधान हरिशचंद्र ने खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर, थाना नगर एवं डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत के कुछ दबंग व पूर्व प्रधान की ओर से खड़ंजा कार्य को रोका जा रहा है । ग्राम प्रधान हव पूर्व प्रधान की शिकायत पर एसडीएम सदर गुलाब चंद ने राजस्व टीम गठित कर सड़क विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार श्रीवास्तव एवं हल्का लेखपाल विनोद चौधरी, चौकी प्रभारी करहली राजेंद्र यादव के साथ ग्राम पंचायत दयालपुर में पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर सड़क की पैमाइश की। राजस्व टीम एवं नगर पुलिस की उपस्थिति में सड़क पैमाइश से दोनों पक्ष सहमत हो गए। संवा