फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए सांसद को पत्र

Thu, 19 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के पूर्वी समपार फाटक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण करने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सचिव प्रेमचंद सोनी ने सांसद राम प्रसाद चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। बभनान के इस रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम लगा रहता है। क्रॉसिंग के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। गेट बंद होने के दौरान बभनान गौरा चौकी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। उन्होंने मांग की यहां जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें