बस्ती। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली व युवा विकास समिति की तरफ से पर्यावरण जागरूकता माह के तहत प्रेस क्लब सभागार में गोष्ठी हुई। पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। डॉ. नवीन सिंह ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण पर चर्चा की। बृहस्पति कुमार पांडेय ने पौधरोपण पर बल दिया। गरुणध्वज पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। करीब सौ लोगों को आम, अमरुद, मौसमी, आंवला, कटहल और तुलसी के करीब तीन सौ पौधे वितरित कर उन्हें पौध रोपण के पश्चात सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गय। मुख्य अतिथि नितेश शर्मा रहे। सीनियर प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत द्विवेदी, राधेश्याम चौधरी, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद