भानपुर। अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भानपुर तहसील के लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष कमलभान पांडेय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। लेखपाल के विरुद्ध हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिविंद द्धिवेदी को सौंपा। इस मौके पर मंटू शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शिवकुमार कमल, अरुण श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, हरि ओम मिश्रा मौजूद रहे। संवाद