हर्रैया। उ.प्र. लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर हर्रैया तहसील के लेखपालों ने शनिवार को एंटी करप्शन टीम की कार्रवाइयों के खिलाफ विरोध जताते हुए हड़ताल किया। लेखपालों ने कहा कि अयोध्या के सोहावल तहसील में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दीप पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई गलत है। लेखपालों के हड़ताल पर जाने से समाधान दिवस व राजस्व से जुड़े सभी सरकारी कार्य प्रभावित रहे। तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने कहा कि उत्कर्ष दीप को साजिश के तहत फर्जी तरीके से फंसाया गया है। लेखपालों ने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हर्रैया को सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय, जिला मंत्री अंकित चौधरी, तहसील मंत्री दुर्गेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद