फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काली पट्टी बांध कर लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार

विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते सदर तहसील के लेखपाल स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंदोलनरत लेखपालों का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इससे राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई और निस्तारण प्रभावित रहा। हर्रैया तहसील में लेखपालों ने संपूर्ण बहिष्कार किया। एसडीएम और लेखपालों के बीच चल रहे विवाद के बाद यहां स्थिति और तल्ख हो गई। राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे फरियादियों को भी परेशानी हुई। बाद में तहसीलदार धरनास्थल पर पहुंचे और लेखपालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

भानपुर, रुधौली और सदर तहसील में भी लेखपालों ने अतिरिक्त हल्का से जुड़े कार्य नहीं किए। लेखपालों ने कहा कि लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी राजस्व कार्यों का बहिष्कार कर कामकाज पूरी तरह ठप किया जाएगा। आंदोलन की अगली रणनीति और तारीख जल्द घोषित करने की बात कही गई। हर्रैया तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे। सदर क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र यादव और देवेंद्र कुमार ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें