सोनहा। भानपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल की मोटर साइकिल चोरी हो गई। रुधौली थाना क्षेत्र के मुनियांव गांव निवासी सतीश चन्द भानपुर तहसील के राजस्व ग्राम सगरा में बतौर लेखपाल तैनात हैं। दो जून को भानपुर तहसील में मीटिंग में आए थे। जब बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद