कप्तानगंज (बस्ती)। हरदी बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे दो छात्र कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
गौर क्षेत्र के बेलवाडाड गांव के शुभम यादव और इसी थाना क्षेत्र के चेतरा के अनुज साइकिल से स्कूल दुबौला जा रहे थे। हरदी बाजार के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे धान के खेत में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्रों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है।
स्कूल के शिक्षक और परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद