फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के चलते लेखपाल ने टाली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मई को तिलक और छह मई को तय थी शादी
विज्ञापन

विमलेश श्रीवास्तव
भानपुर। कोरोना ड्यूटी में भानपुर में तैनात बलिया जिले की सदर तहसील निवासी लेखपाल शंकरजी ने दो मई को होने वाला तिलकोत्सव व छह मई को होने वाली शादी टाल दी है।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के बाद उनकी ड्यूटी विदेश व विभिन्न प्रदेशों से क्षेत्र में आए लोगों की जांच कराने। घरों पर क्वारंटीन के लिये नोटिस चस्पा कराने की ड्यूटी लग गई। ऐसे में ड्यूटी छोड़कर शादी करना उचित नहीं था। ऐसे में शादी तिथि स्थगित कर दी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद नई तिथि तय होगी। इस निर्णय की दोनों परिवार के बुजुर्गों ने सराहना की। एसडीएम आशाराम वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये राजस्व प्रशासन के सभी सहयोगी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी में लगे हैं। लेखपाल शंकर जी का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें