सल्टौआ। ग्राम पंचायत जगतापुर की आधा दर्जन महिलाओं ने सुभासपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा राजभर के नेतृत्व में बीडीओ से मिलकर लेखपाल पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है।
शिकायत पत्र मेंं महिलाओं ने कहा है कि लेखपाल को प्रधानमंत्री आवास का सर्वे करने के लिए तैनात किया गया है। उन्हें ग्राम पंचायत में पात्रों का सर्वे कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास से जोड़ना है, मगर गांव के एक शख्स से मिलकर एक-एक हजार रुपये लेकर अपात्रों का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है।
लेखपाल को ग्राम पंचायत से हटाकर दूसरे कर्मचारी की तैनाती की जाए। इस संबंध में बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं के पत्र को संज्ञान में लेकर लेखपाल को वहां से हटवाने के लिए पत्र लिखा गया है। संवाद