संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर के ऊपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित वाम दल व जनसंगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सीटू कार्यालय से जुलूस निकाल कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
वाम दलों के संयुक्त विरोध के आह्वान के क्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य वाम दल एवं जनवादी महिला समिति, सीटू, जनवादी नौजवान सभा, किसान सभा तथा खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। े