बस्ती। सदर तहसील परिसर में लगी दो एलईडी लाइट खराब हो गई हैं। इससे सूरज ढलने के बाद से यहां अंधरो छा जाता है। इससे आसपास के आवासीय भवनों में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को समस्या हो रही है।
एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक ने 18 जुलाई को ईओ को पत्र लिखकर लाइट ठीक कराने के लिए कहा है। बताया गया कि नगर पालिका की ओर से तहसील परिसर में एलईडी लाइट लगवाई गई थी। दो लाइट खराब हैं। एसडीएम ने ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता को पत्र लिखकर बताया है कि लाइट खराब होने से परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। रात में अंधेरा रहता है। कई बार पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक लाइट ठीक नहीं कराई गई। ऐसे में पुन: पत्र लिखकर खराब लाइट की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। ईओ ने कहा कि इसका संज्ञान नहीं है। अगर एसडीएम ने पत्र लिखा है, तो नपा कार्यालय में संबंधित पटल से पत्र की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद खराब लाइट को ठीक कराया जाएगा।