फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: 195 परिषदीय विद्यालयों के बच्चे मौत के साये में ले रहे शिक्षा, नहीं सुन रहे अधिकारी

Fri, 29 Jul 2022 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिन स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार कर विद्युत निगम को भेजी जा चुकी है। निगम से स्टीमेट की मांग की गई है। इसके बाद विभाग को अवगत कराएंगे।

 
विज्ञापन
स्कूल के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जनपद के 195 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इससे स्कूल खुलने से बंद होने तक करीब 15 हजार बच्चे खतरे में रहते हैं। बिजली के लटकते तार के कारण ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इन स्कूलों में कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक साल पहले शासन ने स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार हटाने का आदेश दिया है। लेकिन, आज तक हट नहीं पाया।

विज्ञापन


जिले में 2071 परिषदीय स्कूल हैं जिसमें 1,430 प्राथमिक 324 उच्च प्राथमिक और 317 संविलियन विद्यालय हैं। जिनमें सत्र 2021-22 में दो लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिले में करीब 2071 विद्यालयों में से 195 के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में कहीं छत के ऊपर से तो कहीं परिसर के बीचो बीच बिजली के तार गुजर रहे हैं।

तार हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक विजय आनंद किरन ने बीएसए से सूची भी मांगी थी। सूची मिलने के बाद इसे हटवाने के लिए बीएसए को आदेशित भी किया लेकिन, बिजली के तार अब तक नहीं हट सके।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ये हैं स्कूल जहां से गुजर रहे हैं बिजली के तार

बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार, जिले के बनकटी में 32, सदर में 10, दुबौलिया में सात, गौर में 14, कुदरहा में पांच, परशुरामपुर 27, साऊंघाट 14, विक्रमजोत में 20, रुधौली में आठ व बहादुरपुर में 23, कप्तानगंज में तीन, रुधौली में आठ, रामनगर में 27, सल्टौआ में सात, हर्रैया में पांच विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं।

सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसडिलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय सल्टौआ, दुबौलिया क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरागल, प्राथमिक विद्यालय भरुकहवा, बनकटी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डेल्हा, रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बडोखर, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर, बहादुरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कलवारी, प्राथमिक विद्यालय वैष्णोपुर, परशुरामपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खडवा कुंवर, प्राथमिक विद्यालय विछनैया, गौर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पौनी जप्ती, कंपोजिट विद्यालय पूरा पैकोलिया, प्राथमिक विद्यालय एकटेकवा समेत 195 स्कूलों में लगभग 15 हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

बोले बीएसए
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिन स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन परिषदीय विद्यालयों की सूची तैयार कर विद्युत निगम को भेजी जा चुकी है। निगम से स्टीमेट की मांग की गई है। इसके बाद विभाग को अवगत कराएंगे।

बोले अधीक्षण अभियंता
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार आर्या ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाने के लिए विभाग से स्कूलों की सूची मिली है। सर्वे कराया जा रहा है। शीघ्र ही व्यय का आकलन करने के बाद बीएसए को स्टीमेट तैयार कर उसे  भेजा जाएगा। धन मिलने पर शिफ्टिंग के लिए कदम उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें