फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर छोड़ बनकटी व हर्रैया क्षेत्र में हुई बारिश, गर्मी से राहत

Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र मे हई बारिश ।
विज्ञापन
- 24 घंटे में बारिश के आसार, गर्मी से रहेगी राहत
विज्ञापन

- बारिश से धान की नर्सरी व गन्ने की फसल को मिली संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो दिनों से उमड़-घुमड़ रहे बादल शनिवार को बरस पड़े। कप्तागंज, हर्रैया व बनकटी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून की आहट मान रहे हैं। बारिश से वातावरण में नमी बढ़ेगी और गर्मी का कहर कम होगा। यह फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। शहर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
किसान धान की रोपाई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन खेतों से नमी गायब होने के कारण वह जुताई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें राहत मिलने की आसार दिखने लगे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने से गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि उमस से परेशान होना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा।
विज्ञापन

बनकटी संवाद के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बारिश के कारण ब्लॉक परिसर, देईसाड़, बनकटी, महसों आदि जगहों पर पानी भर गया है। स्थानीय निवासी सुनील पांडेय, अरविंद दुबे ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ जाएगी। थोड़ी बारिश और हो जाए तो खेत जुताई करने योग्य तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

...
सड़कों पर कीचड़ से राहगीर हुए परेशान
महराजगंज। क्षेत्र के कप्तानगंज, महराजगंज, संसारीपुर, भदावल व हर्रैया में बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली लेकिन, सड़कों के किनारे पानी भर गया है। कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में दुश्ववारियों झेलनी पड़ी। बारिश गन्ने की फसल व धान की नर्सरी के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि किसान अभी भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें